More

    *जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु की जा रही छापेमार कार्यवाही*

    *ग्राम पिपरलोड में मध्यप्रदेश राज्य की 05 पेटी गोवा स्पेशल शराब एवं 01 मोटरसाइकिल जप्त*

    मुंगेली // जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री जी. एस. नुरूटी ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक विशेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज मुखबीर से प्राप्त सूचना पर सरगांव थाना अंतर्गत ग्राम पिपरलोड के मुख्य चौक पर ग्राम बावली के आरोपी लोकेश बहोरन साहू के कब्जे से मध्यप्रदेश प्रांत की कुल 44.46 लीटर गोवा स्पेशल व्हिस्की मदिरा और परिवहन में प्रयुक्त हिरो होन्डा सीबीजेड मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34 (1) (क), 34 (2), 59 (क) व 36 प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।
    इसी प्रकार जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम भठली में आबकारी अधिकारी आशीष सिंह द्वारा राजाराम कश्यप और भगवानदीन कश्यप के मकान में दबिश देकर क्रमशः 4 लीटर एवं 3 लीटर महुआ शराब जप्त कर प्रकरण कायम किया गया तथा आबकारी उप निरीक्षक अमित शाह द्वारा लोरमी के ग्राम सारधा में आरोपी संजीव राजपूत को अवैध रूप से मदिरा विक्रय करते हुए 19 पाव देशी मदिरा प्लेन के साथ पकड़कर प्रकरण कायम किया गया। उपरोक्त कार्यवाहियों में आबकारी स्टाफ नारायण सिंह कंवर, लक्ष्मी खांडे, हरिचरण खुंटे, राजेश पटेल, जयेन्द्र नंदागौरी, शारदा प्रसाद मिश्रा तथा नगर सैनिक शंभू बर्मन, बिदिया राजपूत, मनीषा टंडन एवं वाहन चालक देवेन्द्र सिंह नेताम शामिल रहे।

     

    Trending News

    Technology