More

     *पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में दोहरे नहीं, चौहरे हत्याकांड का खुलासा*

     *पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में दोहरे नहीं, चौहरे हत्याकांड का खुलासा*

    * *थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवतरा में जमीन विवाद में 04 लोगों की निर्मम हत्या, 02 आरोपी गिरफ्तार पूछताछ जारी*

    * *स्वयं SP निवेदिता पाल एवं ASP पहुंचे घटनास्थल, दिए आवश्यक कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिले के थाना शिवरीनारायण अंतर्गत पुलिस सहायता केन्द्र राहौद क्षेत्र के ग्राम भवतरा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

    *विवरण* दिनांक 14 मई 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भवतरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस, एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप* ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

    *जांच के दौरान पुलिस एवं साइबर टीम* ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक मेदनीराम कश्यप के पुत्र सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू कश्यप से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

    *पुलिस जांच में यह भी* सामने आया कि आरोपी सोनसाय कश्यप पूर्व में वर्ष 2009 में अपने सगे छोटे भाई पुनाउराम की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है और करीब दो वर्ष पूर्व जेल से रिहा होकर आया था। जेल से लौटने के बाद से ही उसका अपने पिता मेदनीराम कश्यप से जमीन को लेकर विवाद चलता रहता था। मृतक की रिपोर्ट पर पूर्व में आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी।

    *पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र* दोनो को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Trending News

    Technology