More

    *स्वर्णा के स्थान पर एम.टी.यू.-1318 का उपयोग करें, किसान भाइयों*

    *स्वर्णा के स्थान पर एम.टी.यू.-1318 का उपयोग करें, किसान भाइयों*

     

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-एम.टी.यू.-1318 (धान 1318 किस्म) एक उन्नत एवं लंबी अवधि वाली धान की किस्म है। यह स्वर्णा (एम.टी.यू.-7029) की तुलना में अधिक उपज देने वाली, गिरने (लॉजिंग) के प्रति प्रतिरोधी तथा बेहतर गुणवत्ता वाली किस्म है। इसमें ब्लास्ट और झुलसा रोग के प्रति मध्यम सहनशीलता पाई जाती है।

    इस किस्म की अवधि लगभग 150–155 दिन है तथा इसकी उपज क्षमता 50–55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक होती है। इसके दाने पतले और मध्यम लंबे होते हैं। साथ ही यह शीत राट के प्रति भी मध्यम प्रतिरोधी है।

    एम.टी.यू.-1318 सभी प्रकार की मिट्टी के लिए उपयुक्त है तथा सिंचित परिस्थितियों में इसका प्रदर्शन और भी बेहतर रहता है।

    किसान भाई अपने नजदीकी सेवा सहकारी समितियों अथवा बीज निगम, खोखसा में मांग प्रेषित कर एम.टी.यू.-1318 (धान 1318 किस्म) का बीज प्राप्त कर सकते हैं।

    Trending News

    Technology