More

    *अर्जुनी चौक में सड़क हादसा*

    : अर्जुनी चौक में सड़क हादसा
    लोकेशन: अकलतरा NH 49 / अर्जुनी चौक

     

     

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जिला अकलतरा देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक बाइक को पीछे से आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक निवासी 36 वर्षीय प्रदीप कुमार निर्मलकर, पिता बाबूलाल निर्मलकर, अपने मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार रात करीब 9:30 बजे वे अपने दो साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे।
    इसी दौरान अर्जुनी चौक के पास पीछे से आ रही एक एंबुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे।
    हादसे में प्रदीप कुमार निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल भेजा गया है।

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा

    Trending News

    Technology