More

    *अवैध धनार्जन के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार **

     

     

    * *अवैध धनार्जन के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार **

     

     धारा 34(2) आबकारी एक्ट 

     

    *कुल जप्त – 4 नग पीले रंग का 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 60 लीटर महुआ शराब , 01 नग 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 05 लीटर महुआ शराब कुल 65 लीटर कीमती 13000 रुपए 

     

    नाम आरोपी : –

     

    1- श्रीमती रामशिला महादेवा पति अश्वनी महादेवा उम्र 48 वर्ष निवासी लमकेना थाना कोटा जिला बिलासपुर

     

    मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर– मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 22.04.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लमकेना में एक महिला अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से महुआ शराब बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम लमकेना में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपिया श्रीमती रामशिला महादेवा पति अश्वनी महादेवा उम्र 48 वर्ष निवासी लमकेना थाना कोटा के कब्जे से 4 नग पीले रंग का 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 60 लीटर महुआ शराब , 01 नग 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरा 05 लीटर महुआ शराब कुल 65 लीटर कीमती 13000 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

     

     

    उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक 758 गजेंद्र सिंह, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर, आरक्षक 1356 संजय श्याम आरक्षक 344 राकेश महिलांगे का विशेष भूमिका रही।

    Trending News

    Technology