More

    *शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

    *शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
    आरोपी का नाम :- दीपक केंवट, पिता कन्हैया केंवट, उम्र 32 वर्ष, निवासी पचरीघाट, जूना बिलासपुर, केंवट मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर

    संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.04.2026 को प्रार्थी अनिल श्रीवास पिता श्री गोपाल श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर, बनियापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.04.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे वह बिलासा चौक में बैठा था। उसी समय आरोपी दीपक केंवट वहां आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को मां-बहन की अश्लील गालियां दी गईं। मना करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा कांच की शीशी से प्रार्थी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा।
    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
    आरोपी की पतासाजी कर पचरीघाट, जूना बिलासपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

    Trending News

    Technology