सेवा सहकारी समिति ऐरमसाही का मामला गर्माया कलेक्टर से की गई धान घोटालें की शिकायत ,,,,,पढ़े पूरी खबर।




संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर= बिलासपुर जिले में मस्तूरी क्षेत्र में सेवा सहकारी समिति ऐरमसाही में धान खोटाले का मामला गर्माया है जिसमें शिव सेना के प्रदेश महासचिव सहित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है, जिसमें संघ ने यह आरोप लगाया है कि सेवा सहकारी समिति व राइस मिल की शिकायत की गई है बताते चलें कि हरि ओम राइस मिल के द्वारा 164 कुंटल धान का do कटवाकर जारी do में 20 बंडल खाली बारदाना लोड कर ट्रक में भरकर भेजा गया जिसमें मौके पर धान नहीं था बिना धान के ही सिस्टम में एंट्री किया जा रहा था इस पूरे मामले में संस्था प्रबंधक राइस मिल की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है इसकी शिकायत कलेक्टर से की गई है संघ के पदाधिकारियों ने यह भी कहा है कि यदि इस मामले में एफ आई आर दर्ज और कठोर कार्यवाही नहीं कराया जाता है तो बड़े स्तर पर आंदोलन की बात कही गई है अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में आगे क्या जांच व कार्यवाही होती है,
शिकायत आवेदन देते वक्त श्री सुनील झा प्रदेश महासचिव शिव सेना , प्रभु वस्त्रकार संभाग महासचिव राधेश्याम खांडेकर भारतीय कामगार संभाग अध्यक्ष व विमल सिंह ठाकुर (समाजसेवी व रिटायर्ड अधिकारी समाज कल्याण विभाग) व बड़ी संख्या में शिव सेना के पदाधिकारी व अन्य सामाजिक कार्यकता उपस्थित थे।
