*ब्रेकिंग न्यूज़ बनाहिल (EXCLUSIVE)*
डेटोनेटर ब्लास्ट से दहला बनाहिल गांव: एक घायल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाहिल गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के चलते डेटोनेटर ब्लास्ट कर दिया गया। इस खौफनाक घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अमन कैवर्त, निवासी पकरिया (लटिया), थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा, ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों के बीच एक दिन पहले विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्होंने इस गंभीर घटना को अंजाम दिया।
घटना रात के तकरीबन 11 बजे हुआ जिसमें दुकान संचालक भूपेंद्र साहू ब्लास्ट की चपेट में आने से पैर में चोट लगी है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ, वहां से महज 15 मीटर की दूरी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा मौजूद है। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि अगर ब्लास्ट का असर बैंक परिसर तक पहुंचता, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल, गांव में पुलिस स्टाफ की टीम तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।
दो आरोपी का नाम आया सामने
मुख्य आरोपी रमन केवट पिता चंद्रभान केवट निवासी – पकरिया (लटीया) अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
दूसरा आरोपी अज्ञात
