More

    *ग्राम सांकर के वरिष्ठ नागरिक एवं सम्मानित शिक्षक रामजी लाल साहू (गुरुजी) का दिनांक 2 अप्रैल (गुरुवार) की शाम लगभग 99 वर्ष की आयु में दुखद निधन*

    शोक समाचार

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- ग्राम सांकर के वरिष्ठ नागरिक एवं सम्मानित शिक्षक रामजी लाल साहू (गुरुजी) का दिनांक 2 अप्रैल (गुरुवार) की शाम लगभग 99 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
    वे अपने सरल स्वभाव, शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में विशेष योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके मार्गदर्शन में कई पीढ़ियों ने शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन को संवारने का अवसर पाया।
    उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 3 अप्रैल को प्रातः 8 बजे ग्राम सांकर से निकाली गई।
    ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
    ॐ शांति

    Trending News

    Technology