More

     *अकलतरा: विकास खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया*

     *अकलतरा: विकास खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया*।

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा इस दौरान शासकीय सेवा से निवृत्त होने वाले शिक्षकों को उसी दिन पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) प्रदान कर पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया।
    कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शासन के निर्देशों के तहत सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों के देयकों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खंड शिक्षाधिकारी श्री देवकांत द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यालय द्वारा तत्परता से कार्य किया गया।
    प्रधान पाठक श्री गंगाराम साहू, जो

    28 फरवरी को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए, उन्हें सेवानिवृत्ति के दिन ही कोष लेखा पेंशन संभागीय कार्यालय से पीपीओ जारी किया गया। वहीं, प्रधान पाठक श्री संजय सिंह सकरवार, जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए, उनका भी पीपीओ उसी दिन जारी कर दिया गया।
    इस अवसर पर बीईओ श्री द्विवेदी द्वारा दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं पीपीओ प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती रत्नमाला सिंह, श्रीमती स्वाति राठौर, पेंशन खंड प्रभारी मनोज यादव, सुधांशु बरेठ, शैक्षिक समन्वयक श्री अम्बरीष बैस, श्री रूपेश सिंह, ऑपरेटर देवेंद्र देवांगन सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology