More

    *अकलतरा: डीएल मल्टीप्लेक्स में घुसकर बदमाश ने मचाया उत्पात, CCTV में कैद हुई हरकत*

    अकलतरा: डीएल मल्टीप्लेक्स में घुसकर बदमाश ने मचाया उत्पात, CCTV में कैद हुई हरकत

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा-बलौदा रोड स्थित डीएल मल्टीप्लेक्स में एक बदमाश द्वारा घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह7 बजे करीब की बताई जा रही है, जब आरोपी ने परिसर में घुसते ही जमकर उत्पात मचाया।
    मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश ने मल्टीप्लेक्स में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया और वहां मौजूद पंप कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पूरी घटना परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
    घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

    Trending News

    Technology