More

    *नकाब पोसने दिया अंधियाम : अकलतरा में दिनदहाड़े कैमरा चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*

    *नकाब पोसने दिया अंधियाम : अकलतरा में दिनदहाड़े कैमरा चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल*


    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा नगर में चोरी की घटना ने एक बार फिर स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित वीणा फोटो स्टूडियो से दिनदहाड़े कैमरा चोरी हो गया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों को भनक तक नहीं लगी। ऐसा प्रतीत होता है मानो लापरवाही के अंधेरे ने चोर को नकाब ओढ़ने का मौका दे दिया हो।
    घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। स्टूडियो में कामकाज के दौरान कैमरा काउंटर पर रखा था, जिसे अज्ञात व्यक्ति मौका देखकर उठा ले गया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते निगरानी और गश्त सख्त होती, तो चोर इतनी आसानी से वारदात को अंजाम नहीं दे पाता।

    Trending News

    Technology