* *थाना चांपा क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार किया है*
* *आरोपी पूर्व में भी अन्य मामले में जा चुका है जेल*
* *आरोपी के विरूध्द धारा 309 (4) BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
* *आरोपी दिनेश कुमार उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा पिता दिलहरण बरेठ उम्र 31 वर्ष निवासी सिवनी थाना चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-प्रार्थी केशव राठौर, निवासी सिवनी, दिनांक 30.01.2026 को दोपहर लगभग 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डी.के. ने गाली – गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी की जेब से 1000 रुपये नगद व ब्लूटूथ हेडफोन (कीमत लगभग 300 रुपये) लूटकर फरार हो गया।
रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26, धारा 309(4) भा.न्या.सं. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुरदा मोड़, चांपा से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से उसके कब्जे से 980 रुपये नगद व ब्लूटूथ हेडफोन बरामद कर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
*उक्त कार्रवाई* मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि बी0एस0 लकडा, आर0 गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कवंर एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
