More

    *जिले में चिल्हर गंजा बिक्री पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार*

    *जिले में चिल्हर गंजा बिक्री पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार*

    *End to End इन्वेस्टीगेशन के तहत मुख्य सप्लायरों तक पहुँचेगी पुलिस*

    आशीष कश्यप बिलासपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाईन एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस द्वारा चिल्हर गंजा बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

    *थाना सिविल लाईन क्षेत्र (मिनी बस्ती) से गिरफ्तार*
    1. श्रीमती केजा बाई पति छेदी खांडे, उम्र 55 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती
    जप्त – 200 ग्राम गंजा, 240 रुपये बिक्री रकम
    2. श्रीमती जाहिरन बी पति हारून खान, उम्र 58 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती
    जप्त – 220 ग्राम गंजा, 640 रुपये बिक्री रकम

    *थाना सिरगिट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार*
    1. राजू दास मानिकपुरी पिता अर्जुन दास मानिकपुरी, उम्र 55 वर्ष
    निवासी – बछेरापारा वार्ड नं. 08, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
    जप्त – 570 ग्राम गंजा
    2. मन्नू यादव पिता महेश यादव, उम्र 26 वर्ष
    निवासी – यादव नगर, तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
    जप्त – 593 ग्राम गंजा

    पुलिस द्वारा इस अवैध नशा कारोबार की End to End जांच करते हुए इसके मुख्य सप्लायरों तक पहुँचकर उन्हें पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है। जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

    Trending News

    Technology