More

    *अकलतरा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा — 04 आरोपी गिरफ्तार*

    अकलतरा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा — 04 आरोपी गिरफ्तार

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा।थाना अकलतरा एवं साइबर टीम की सतर्कता व संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी सहित कई चोरी मामलों का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग तीन लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात व 28 चांदी के सिक्के सहित दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किए हैं।

     

    गिरफ्तार आरोपी

    1. सुभाष रगड़े पिता स्व. रति रगड़े (21 वर्ष)

    2. अफरोज खान पिता समीम खान (30 वर्ष)

    3. राजेश रगड़े पिता सुरेंद्र रगड़े (40 वर्ष)

    4. अनिल साहू पिता शत्रुघ्न साहू (34 वर्ष) निवासी संजय नगर, अकलतरा

     

     

    घटना का विवरण

    दिनांक 23 नवंबर 2025 को अर्चित अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि परिवार सहित खरसिया कार्यक्रम में जाने के दौरान 21 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और DVR हार्डडिस्क चोरी कर ले गए। प्रकरण को थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 610/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट एवं डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की गई तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप पर संदेह गहराया।

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि किशन कश्यप पूर्व में कस्तूरी ट्रेडर्स में पुताई व राशन लेने के बहाने घर पर आता-जाता था, जिससे उसे घर की पूरी जानकारी थी। योजना बनाकर आरोपियों ने रात में सब्बल की मदद से ताला तोड़ा और जेवरात, नकदी व सिक्के बैग में भरकर लेकर फरार हो गए।

    चोरी के बाद फुटेज वायरल होने पर सुभाष, राजेश रगड़े और राजेश सिदार ने अफरोज से हिस्सा मांगा और रुपए की ब्लैकमेलिंग की। बिलासपुर में रुपये का बंटवारा भी किया गया।

     

    बरामदगी

    नगदी ₹ 3,00,000/- (लगभग)
    सोने-चांदी के जेवरात
    28 चांदी के सिक्के
    2 मोटरसाइकिल एवं 1 ऑटो
    माँ मोबाइल और साईं डेली नीड्स चोरी में प्रयुक्त राशि ₹13,000/- जप्त

    किशन कश्यप एवं अन्य एक आरोपी फरार — तलाश जारी।

     

    टीम जिन्हें सफलता का श्रेय

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में
    अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा के निर्देशन में

    साइबर सेल प्रभारी – नि. सागर पाठक
    थाना प्रभारी अकलतरा – नि. भास्कर शर्मा
    पुलिस टीम – ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय व स्टाफ

    जांच में साइबर टीम, महिला आरक्षक दल एवं थाना अकलतरा टीम की भूमिका सराहनीय रही।

    Trending News

    Technology