*चंद घण्टे मे हत्या का प्रयास करने वाले चढे पुलिस के हत्थे।*
’’ कम्पनी के द्वारा नौकरी से निकाले जाने पर गुस्सावंश किया था हमला।
’’ घटना मे प्रयुक्त एक बटनदार चाकू व 02 नग मोबाईल किया गया जप्त।
’’ आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – विनोद कुमार साहू उर्फ मुकेश कुमार साहू पिता पिताम्बर उर्फ रोहित साहू
उम्र 32 वर्ष निवासी रामाभाठा लबेद कोरबा स्थायी पता ढोटमा थाना
जरहागांव जिला मुंगेली

आशीष कश्यप बिलासपुर :-निवेदन है कि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आहत् सूरज सिंह खुसरो दिनांक 20.11.2025 को भवानी चैक दगौरी से आगे इण्डेन गैस एजेण्सी के मध्य मेनरोड के दाहिने साईड खेत मे मुकेश कुमार साहू द्वारा चाकू मारने की सूचना पर थाना प्रभारी महोदय द्वारा घटना के हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी मुकेश कुमार साहू का थाना टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र मे पता तलाश किया जो आरोपी अपराध घटित कर भागन के फिराक मे दगौरी रेल्वे स्टेशन प्रतिक्षालय मे छिपा हुआ था जो पुलिस को देखकर भाग रहा था जिसे मौके पर पुलिस स्टाफ द्वारा पकडकर चेक करने पर अपने जेब मे एक धारदार चाकू व 2 नग मोबाईल रखा हुआ था जिसे जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 21.11.2025 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्र.आर. 844 रूपेश तिग्गा आरक्षक अर्जुन जांगडे व संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।
