बेलगहना थाना क्षेत्र में बाघ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत

बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत
बेलगहना। बेलगहना थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघ दिखाई देने की खबर सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाघ देखे जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी देखे जाने के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाघ लगातार आबादी वाले क्षेत्र के आसपास घूम रहा है, तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की जाए तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। फिलहाल बाघ को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

