More

    *ब्रेकिंग न्यूज़ — जांजगीर-चांपा तेज रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से युवक की मौत*

    ब्रेकिंग न्यूज़ — जांजगीर-चांपा

    तेज रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से युवक की मौत

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम चोरभट्टी में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे ट्रॉली के ऊपर बैठे युवक की दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक की पहचान सुमित बरेट (निवासी ग्राम तीलाई) के रूप में हुई है।
    घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    प्रारंभिक जांच में यह हादसा तेज रफ्तार के कारण होना बताया जा रहा है।
    पुलिस आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

    घटना स्थल – मुलमुला थाना क्षेत्र, जिला जांजगीर-चांपा

    Trending News

    Technology