* *महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
* *आरोपी के विरुद्ध धारा 74,79 BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
* *आरोपी जगन्नथ पाटले उम्र 43 वर्ष निवासी बम्हनीन थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-इस प्रकार है कि आरोपी जगन्नथ पाटले द्वारा पीडिता को अकेली पाकर उसे बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर से थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025 धारा 74,79 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है
*घटना को गंभीरता* से लेते हुए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी जगन्नथ पाटले को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने एवं अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
*उपरोक्त कार्यवाही* मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा प्र.आर. शरीफुददीन, म.प्र.आरक्षक रामकुमारी मार्को का सराहनीय योगदान रहा।
