पेट्रोल पम्प में 65 लाख रुपए की षड्यंत्रपूर्वक गबन करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सायबर टीम व बम्हनीडीह पुलिस की सक्रियता से मिली बड़ी सफलता

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में स्थित प्योर पेट्रोलियम पेट्रोल पम्प में 65 लाख रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी गगन जयपुरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पेट्रोल पम्प में कार्यरत नीरज कुमार साहू (28 वर्ष) ने अपने पिता लोचन प्रसाद साहू (50 वर्ष) व भाई धीरज कुमार साहू (23 वर्ष) के साथ मिलकर लगभग ₹65,00,000 की राशि का षड्यंत्रपूर्वक गबन किया।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी श्री यदुमनी सिदार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। सायबर टीम की तकनीकी सहायता से मुख्य आरोपी नीरज कुमार साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 2022 से पेट्रोल पम्प में कार्यरत था और बिक्री व बैंक लेन-देन का पूरा कार्य वही संभालता था। मालिक के विश्वास का दुरुपयोग कर उसने कुल ₹65 लाख रुपए गबन किए, जिन्हें जुआ-सट्टा खेलने में गंवा दिया तथा कुछ रकम पिता व भाई को ट्रैक्टर की किस्त चुकाने हेतु दी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹50,000 नकद, एक मोटरसाइकिल एवं आरोपी लोचन प्रसाद साहू के कब्जे से एक ट्रैक्टर जब्त किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 316(4), 316(5), 61(2) BNS के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम का विशेष योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी सायबर सेल, उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, राजकुमार चंद्रा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, शहबाज अहमद, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह (सायबर सेल जांजगीर) तथा थाना बम्हनीडीह प्रभारी के.पी. सिंह के साथ मिलन राठौर, सुनील सिंह, जयराम बिंझवार, शैलेन्द्र राठौर, दिलीप माथुर, सचेन्द्र साहू एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
