जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज
कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसा लेते वीडियो वायरल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह ब्लॉक के कृषि विभाग में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर नितेश किशोर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक किसान से चार हजार रुपये लेते हुए नजर आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, ऑपरेटर ने किसान से पीएम किसान सम्मान निधि की KYC पूरी करने के नाम पर सात हजार रुपये की मांग की थी, जिसमें से चार हजार रुपये लेते हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
वीडियो में नितेश किशोर को यह कहते भी सुना जा रहा है कि “अधिकारी को भी हिस्सा देना है।”
स्थानीय किसानों का आरोप है कि बम्हनीडीह ब्लॉक के कई किसानों से इसी तरह वसूली की जा रही है। किसानों ने बताया कि ऑपरेटर बिना पैसे लिए किसी का कार्य नहीं करता, जिससे किसान लगातार परेशान हैं।
न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से जांच की मांग की जा रही है।
