
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – मुड़पार (छत्तीसगढ़)। पंचमी तिथि, 11 अक्टूबर 2025 को कैलाशवासी 108 श्री श्री सचिव श्री महंत उदय गिरि जी महाराज (श्री पंचायती अटल अखाड़ा) की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके श्री पूर्णागिरी माता आश्रम, ग्राम मुड़पार में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे संत-महंतों ने महंत उदय गिरि जी महाराज के समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भक्ति-भाव और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संत-महंत:
श्री महंत सतीश गिरि जी महाराज (राजस्थान, पुष्कर)
डॉ. महंत पद्मनाभ गिरि जी महाराज (महाराष्ट्र, औंढा नागनाथ)
श्री मिलन गिरि जी महाराज (महाराष्ट्र, नाशिक सप्तशृंगी गढ़ वणी)
श्री दिगंबर भीम गिरि जी महाराज (छत्तीसगढ़, बागबाहरा चंडी मंदिर)
श्री जवाहर गिरि जी महाराज (छत्तीसगढ़, मुड़पार आश्रम, श्री पूर्णागिरी माता मंदिर)
संत-महंतों ने महंत उदय गिरि जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, समाजसेवा और धर्म प्रचार में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव समाज में सद्भाव, सेवा और साधना का संदेश दिया।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अनुयायी उपस्थित रहे जिन्होंने महाराज जी के चरणों में नमन कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
