More

    *जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा का सेंट जेवियर स्कूल विवादों में*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित सेंट जेवियर स्कूल पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन द्वारा कक्षा 9वीं और 10वीं बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित की जा रही है। इसको लेकर अभिभावकों में नाराज़गी देखी जा रही है।

    स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल

    अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की सेक्रेट्री सुपर्या ए.पी. के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सेक्रेटरी सुपर्या के अंदर में आठ स्कूल संचालित है

    मुस्लिम शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि 5 सितंबर को ईद और शिक्षक दिवस एक ही दिन होने के बावजूद उन्हें न तो सम्मानित किया गया और न ही विशेष मान्यता दी गई।

    ढांचा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ

    स्कूल परिसर में खेल मैदान तक मौजूद नहीं है, जिससे बच्चों की शारीरिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

    वर्जन जिला शिक्षा अधिकारी अभी मुझे पता नहीं है ऐसा कैसा हो सकता है पता करवाता हूं

    स्कूल के बिल्कुल बगल में राइस मिल संचालित है, जहां से धूल, राखड़ और दुर्गंध फैलती रहती है।

    अभिभावकों का आरोप है कि इसी वजह से बच्चों के बीमार पड़ने के मामले बढ़ रहे हैं।

    अभिभावकों की मांग
    अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों का भविष्य और स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

    Trending News

    Technology