More

    *सहकारी आवास खाली कराना बना जी का जंजाल कलेक्टर कार्यालय का एक कर्मचारी सेवा निवृत होने के बाद भी नहीं कर रहा मकान खाली*

    सहकारी आवास खाली कराना बना जी का जंजाल कलेक्टर कार्यालय का एक कर्मचारी सेवा निवृत होने के बाद भी नहीं कर रहा मकान खाली

    बिलासपुर जिले में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मदनलाल बरमैया जो कि कलेक्टर कार्यालय में भू अभिलेख शाखा में पदस्थ रहे हैं इनके द्वारा सरकारी आवास पर नियम विरुद्ध कब्जा किया गया है, बताते चले कि इस एक कर्मचारी को सेवा निवृत हुए एक महीने से भी ज्यादा समय बीत गए हैं लेकिन इसके बाद भी शासन प्रशासन के आंखों में धूल झोंकते हुए इनके द्वारा शासन आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है और वहीं इनके जगह पर किसी अन्य कर्मचारी को आवास आबंटन आदेश जारी हो चुका हैं, लेकिन इसके बाद भी इनके द्वारा अमानवीय प्रवृति को दर्शाते हुए इस प्रकार का अनाधिकृत कार्य किया जा रहा है, व आवास रिक्त नहीं किया जा रहा है बताते चले कि इस तरह के कई मामले पूर्व में भी आ चुके हैं लेकिन ऐसे मामलों कब्जा हटाने के अलावा कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाती है, बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि ये कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में ही पदस्थ था, बरहाल इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है कलेक्टर ने कर्मचारी के खिलाफ नोटिश भी जारी किया गया है अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में कोई ठोस कार्यवाही अब होती हैं की नहीं।

    Trending News

    Technology