More

    *नाबालिक बालिका के साथ अनाचार करने वाला आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

    *नाबालिक बालिका के साथ अनाचार करने वाला आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

    * आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था*

    * आरोपी रोहित कुमार दास पिता लाल दास उम्र 20 वर्ष निवासी नीरपुर थाना चौथम जिला खगड़िया बिहार*

    * आरोपी के विरूद्ध धारा 137 (2), 64(2) (m) BNS 4, 6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 02.05.25 को थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 189/25 धारा 137 (2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में सायबर की मदद से आरोपी और अपहृता पतासाजी हेतु टीम नीरपुर बिहार भेजा गया जहां से अपहृता को आरोपी रोहित कुमार के कब्जे से बरामद कर किया जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया को नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    *उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव* थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरी हीरालाल एक्का आरक्षक चंद्रमणि कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Trending News

    Technology