
सूरज गुप्ता ब्यूरो लोरमी,,,,,,,राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधा रोपण किया गया। इस संदर्भ में महाविद्यालय के प्रो.डॉ. नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाविद्यालय में लगभग 150 पौधों का रोपण किया गया। यह पौधरोपण राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा किया गया। पौधरोपण के पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राधेश्याम साहू एवं प्रो.निधि सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगभग 150 पौधों बरगद,बेल करंज ,आंवला ,नीम, अशोक आदि पौधों का रोपण किया गया। तथा महाविद्यालय में एक नवीन वाटिका का भी निर्माण कर वहां पुष्प एवं फलदार पौधों को रोपित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.ध्रुवे ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का सार एक प्रतीकात्मक भाव है—अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना। यह सरल कार्य दोहरा उद्देश्य पूरा करता है: जीवन के पोषण में माताओं की भूमिका का सम्मान और पृथ्वी के स्वास्थ्य में योगदान। पेड़ जीवनदायी होते हैं, और एक माँ की तरह, वे अगली पीढ़ी को पोषण, सुरक्षा और भविष्य प्रदान करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो.डॉ.हरिशंकर सिंह राज की सासु माँ श्रीमती पार्वती परस्ते के द्वारा भी महाविद्यालय में बेल के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.एन.के.ध्रुव,प्रो.एन.एस परस्ते ,प्रो.डॉ.एस.के. जांगड़े,प्रो.डॉ.एच एस राज ,श्री पी पी लाठिया,डॉ. आर.एस.साहू,डॉ.एन.के.
सलूजा,प्रो.निधि सिंह,डॉ.अर्चना भास्कर,प्रो.महेंद्र पात्रे, प्रो.नितेश गढ़ेवाल, प्रो.हेमा टंडन, प्रो.विवेक साहू, प्रो. देवेंद्र जायसवाल,श्री आर के श्रीवास्तव, श्री एन के जायसवाल, श्री पी के जायसवाल,श्री जी आर जायसवाल, श्री अविनाश साहू,,श्री मनीष कश्यप, श्री शिव यादव, श्री उमाशंकर राजपूत, श्री जितेंद्र दूबे श्री मुकेश यादव, श्री नरेन्द्र ध्रुव,ललित लाठिया, अवधेश, प्रियंका विजय, प्रवीण, दिलीप आदि के द्वारा पौधरोपण किया गया.
