स्कूल के बाद पहुंचे डाबरी में नहाने,दो भाई बहन के साथ 4 बच्चों की मौत, परिवार में छाया मातम

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम भैंसतरा गांव में डाबरी में नहाने गए 4 मासूम बच्चों की पानी में डूबे से मौत हुई है। जिसमें 3 लड़की एक लकड़ा शामिल है चारों बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच है,घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम भैंसतरा के रहने वाले चार बच्चे 8 साल पुष्पांजली श्रीवास, 5 साल का तुषार श्रीवास, 6 साल की ख्याति केंवट और 6 साल की अंबिका यादव आज शनिवार की दोपहर 12 se 1बजे स्कूल से आने के बाद घर में बैग को रख कर खाना खाने के बाद खेलते डाबरी के पास चले गए। इस दौरान सभी डाबरी में नहाने चले गए,इस दौरान सभी नहाने के लिए डाबरी में उतरे थे तब गहरे पानी में जाने से डूब गए।
बहुत देर तक जब बच्चे घर वापस नहीं लौट तो परिजनों ने तलाश शुरु की तभी उन्हें डाबरी के पास बच्चों के कपड़े देखा जिससे अनोहनी की आशंका होने पर डाबरी की तलाशी लेने पर सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद परिजनों ने सभी बच्चों को सीएचसी अस्पताल बलौदा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलने पर बलौदा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
