More

    *RES बिलासपुर में गहमागहमी सवालों के घेरे में कार्यपालन अभियंता कार्यालय की कार्यप्रणाली बिना किसी सूचना के खोल दिया गया टेंडर चहेते ठेकेदारों को मिल गया लाभ,,,,, पढ़े पूरी खबर।*

    आशीष कश्यप बिलासपुर = बिलासपुर जिले का RES कार्यालय यानी ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा संभाग बिलासपुर इन दिनों सुर्खियों में लगभग आधा दर्जन ठेकेदारों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बताते चले कि बिलासपुर जिले के अंतर्गत DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में परिवर्तन परिवर्धन कार्य के अंतर्गत गोढ़ी , देवरीखुर्द, वेदपरसदा, गोबरिपाट में कार्य कराया जाना था, जिसमें चारों ब्लॉक में DAV स्कूल के परिवर्तन परिवर्धन कार्य के लिए दिनांक 11,6,2025 को टेंडर आमंत्रित किया गया था, जिसमें 16,6,2025 को टेंडर खुलना था, लेकिन बड़ी हैरानी वाली बात यह है कि कुछ ठेकेदारों ने यह आरोप लगाया है कि RES के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा अपने चहेतो को लाभ दिलाने के लिए उन्हें बिना किसी सूचना के टेंडर खोल दिया गया, जबकि उनका दस्तावेज ही सही नहीं था, डिस्क्वालीफाई लोगो को क्वालीफाई कर दिया लगभग आधा दर्जन ठेकेदारों ने कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत ई ई से की है, व इस पूरे मामले में जांच कराने की मांग की है, टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी दस्तावेज में त्रुटियों के बावजूद भी क्वालीफाई कर बीड खोल दिया गया जो नियम विरुद्ध है, अब देखने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में आगे क्या जांच होता है क्योंकि दो दिवस बाद ही ई ई रिटायर्ड होने वाले हैं।

    Trending News

    Technology