
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा के पोड़ी दल्हा में बेजा कब्जा हटाया गया जिसमें मुख्य रुप से मुक्तिधाम बनाने के लिए चिन्हित जमीन भी बेजा कब्जाधारियों से मुक्त कराईं गई है । पोड़ी दल्हा सरपंच जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि आज पोड़ी दल्हा में राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत के संयुक्त प्रयास से चार स्थानों से शासकीय जमीन को बेजा कब्जाधारियों से मुक्त कराया गया है। उन्होंने बताया तहसीलदार अकलतरा के स्टाफ और अकलतरा थाना प्रभारी मणिकांत पांडे महिला पुलिस सहित पुलिस बल लेकर बेजा कब्जा स्थान पर पहुंचे। सबसे पहले सरपंच, उपसरपंच और पंचो की उपस्थिति में पंचनामा बनाया गया फिर बेजा कब्जा धारियों द्वारा बनाये कच्चे घर को जेसीबी से तोड़ दिया गया है । इसके पहले सभी बेजा कब्जाधारियों को नोटिस देकर बेजा कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था लेकिन बेजा कब्जाधारियों ने शासन के आदेश की अवहेलना करते हुए शासकीय भूमि पर कब्जा बनाए रखा इसलिए तहसीलदार के आदेश से सभी शासकीय भूमि जिनपर निर्माण कार्य हुआ है, तोड़ दिया गया है । पोड़ी दल्हा में कुल चार स्थानों से बेजा कब्जा हटाया गया है जिसमें अघोर आश्रम के पास संतोंष दिनकर द्वारा घेरी गई शासकीय भूमि , विनोद शोलडे द्वारा गोठान के पास घेरा गया अवैध निर्माण , लालजी केशकर द्वारा मधुवा मोड़ पर घेरी गई शासकीय भूमि पर से बेजा कब्जा हटाया गया है
इस मामले में सरपंच जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि
पोड़ी दल्हा में सतनामी समाज और अन्य सभी समाज के लिए मुक्तिधाम की आवश्यकता बहुत दिनों से थी लेकिन बेजा कब्जाधारियों के कारण कही भी शासकीय भूमि नहीं मिल रही थी इसलिए नहर के पास बेजा कब्जा की गई जमीन को आज बेजा कब्जा धारियों से मुक्त कराया गया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि अब सर्व समाज के लिए मुक्तिधाम बनाया जा सकेगा ।
इस मामले में जब अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि
पोड़ी दल्हा में सर्वसमाज के लिए मुक्तिधाम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और इसी तारतम्य में चार स्थान से शासकीय जमीन खाली कराए गए हैं । जिला कलेक्टर के निर्देश से ऐसी शासकीय जमीनो पर लाल झंडा लगाकर चिन्हित किया गया है जिसे बेजा कब्जा कर फसल ली जा रही है । शासन की ओर से आदेश के तहत जो भी व्यक्ति या समूह लाल झंडा हटाकर कृषि कार्य करेगा, उसके उपर कड़ी दंडनीय कार्यवाही की जायेगी ।
