More

    *जांजगीर चांपा में सड़क हादस:- ट्रक ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला हुई मौत,परिजनों ने किया चक्का जाम*

    जांजगीर चांपा में सड़क हादस:- ट्रक ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला हुई मौत,परिजनों ने किया चक्का जाम

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जांजगीर चांपा जिले के बजरंग चौक ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहा 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को अपनी चपेट में लेकर कुचला है। जिससे मौके पर ही मौत हो गई,परिजनों ने शव को बीच सड़क में रख कर चक्का जाम किया गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

    मिली जानकारी अनुसार,,मृतक मुन्ना लाल खरे जोकि मोची का कम कर जीवन यापन करता था रोज की तरह वह काम के लिए जा रहा था इस दौरान बजरंग चौक के ओवर ब्रिज के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए कुचला दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई,घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची। परिजनों में शव को सड़क में रखकर चक्का किया गया। परिजनों ने मुआवजा की मांग की गई । सड़क पर 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा ,पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी ने समझाईस दी तब जाकर ट्रक मलिका ने मृतक के परिजनों को तत्काल में 1 लाख रु का मुआवजा दिया गया।

    जिसके बाद परिजनों ने चक्का जाम खत्म किया जिससे आवागमन सुचारु रूप से चालू किया गया। अकलतरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही दुर्घटना वाली ट्रक को पुलिस ने जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

    Trending News

    Technology