More

    *उप निरीक्षक शिल्पा दुबे आबकारी वृत्त अकलतरा जिला जांजगीर चांपा की कार्यवाही*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आबकारी उप निरीक्षक शिल्पी दुबे के सख्त निगरानी के कारण, अकलतरा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण में कमी आई है, उनके खुफिया तंत्र और सघन दौरे के कारण अवैध शराब माफियाओं में खौफ है, जो कि इस क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा है, दुबे मैडम ऐसे ही अपने कार्य में तत्पर रहें तो जल्द ही क्षेत्र से अवैध शराब माफियाओं का खात्मा हो जाएगा। शराब से होने वाले बुराइयों से लड़ने में मैडम अपनी संपूर्ण क्षमता से जूझ रही हैं, यदि इसी प्रकार उनका समर्पण अवैध शराब के खात्मा करने में रहा तो वो दिन दूर नहीं कि ये इलाका अवैध शराब माफियाओं से मुक्त हो जायेगा।

    जांजगीर चांपा कलेक्टर के निर्देशानुसार व सहायक आयुक्त आबकारी श्री अलेख राम सिदार के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब भंडारण पर कार्यवाही
    दिनांक 18- 05-2025
    -कुल प्रकरण = 02
    -जप्ती मदिरा= 19लीटर महुआ शराब
    *धारा-34(1)(क)34(2) 59(क)=02 प्रकरण

    . आबकारी वृत अकलतरा के अंतर्गत ग्राम खटोला , थाना – अकलतरा निवासी आरोपी हरिप सिंह पिता -नाथु राम,उम्र – 35 वर्ष,साकिन – खटोला, थाना- अकलतरा,ज़िला -जाँजगीर-चाँपा के रिहायशी मकान की तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी में भरा 12लीटर महुआ शराब बरामद होने व नगर पालिका परिषद अकलतरा वार्ड नंबर 13 निवासी संजय कुमार राय,पिता- विजय राय, उम्र- 33 वर्ष, निवासी- अकलतरा वार्ड नंबर 13, थाना – अकलतरा के रिहायशी मकान की तलाशी लेने प्लास्टिक बोरी में भरी 07 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर उक्त आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क34(2)एवं 59(क) के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया।
    उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शिल्पा दुबे एवं मुख्य आरक्षक अनवर मेमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Trending News

    Technology