
DocScanner 19-May-2025 11-31 am
पूर्व सरपंच कोटमी सोनार रामीन बाई ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर शिकायत की है कि सीईओ हिमांशु गुप्ता के द्वारा उनसे बत्तमीजी की गयी, उनका हाथ पकड़ कर खींचा गया जिसकी रिपोर्ट उन्होंने अकलतरा थाना और अजाक थाने में दर्ज कराई थी लेकिन रिपोर्ट के इतने माह बीतने के बावजूद अब तक सीईओ हिमांशु गुप्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है । उन्होंने यह। भी बताया कि मोहम्मद इलाही जब कोटमी सोनार में सचिव थे तब की यह घटना है जिसके वे गवाह है जिसके कारण उन्हें धार्मिक भावनाओ को आहत करने मामले में हिमांशु गुप्ता ने फंसाया है । एक आदिवासी महिला की गरिमा और सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया और महिला मामले में गंभीर लिखने वाली पुलिस प्रशासन ने कुछ नहीं किया बल्कि हिमांशु गुप्ता के पद के सामने घुटने टेक दिए ।
आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी महिला के साथ यह अपमान
आज छत्तीसगढ़ के मुखिया एक आदिवासी को बनाया गया है जिससे आदिवासी समुदाय खुद पर गर्व करे लेकिन एक महिला के साथ इतना बड़ा अन्याय हुआ है लेकिन प्रशासन का एक रोआ भी नहीं कांपा है उल्टे सीईओ हिमांशु गुप्ता के पद के सामने सब बौने हो गये है । रामिन बाई ने लिखा है कि जब मेरे जैसी आदिवासी और सरपंच रहते हुए ऐसी घटनाएं घटती हैं और उस पर महीनों कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है तो महिलाओं के मामले में क्या गंभीरता और कैसा अधिकार । विदित हो कि सचिव इलाही मोहम्मद ने भी बताया कि सीईओ हिमांशु गुप्ता ने पहले मुझे धमकी दी कि इस मामले से दूर रहो अन्यथा अभी स्थानांतरण हुआ है, अब आईटी का छापा पड़ेगा और तुम पर गाड़ी चढ़वा दूंगा ।
