*चंद्रभान ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दूसरा व रंजना ने 100 मीटर दौड़ में प्राप्त किया तीसरा स्थान*

आशीष कुमार कश्यप ब्यूरो बिलासपुर दिव्यांग बच्चों के राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर के स्वर्गीय बी आर यादव स्टेडियम बहतराई सीपत रोड बिलासपुर में हुआ इस कार्यक्रम में जिले के माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर माननीय मैडम श्रीमती निष्ठा पांडे के द्वारा खिलाड़ियों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया था इस कार्यक्रम में माननीय जिला शिक्षा अधिकारी सी के घृत लहरे सर एवं जिला मिशन समन्वय माननीय श्री अजय नाथ सर एवं जिले के सभी बीआरपी और स्पेशल एजुकेटर शामिल हुए थे। APC श्री अशोक कश्यप सर द्वारा आकस्मिक विजिट किया गया जिसमें राज्य परियोजना कार्यालय से सहायक संचालक श्रीमती सीमा गौराहा मैडम जी से सकारात्मक चर्चा किया गया और खेलकूद के संदर्भ में विस्तार से बातचीत किया गया और साथ ही साथ बीआरपी और स्पेशल एजुकेटर को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया और जिला के दिव्यांग बच्चे जो खेलकूद में शामिल हुए थे उनका उत्साहवर्धन प्रेरित किया गया ताकी जीवन के हर मोड़ पर वह अपना नया मुकाम स्थापित कर सके। यह कार्यक्रम में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के जिला प्रभारी श्री संजीव सक्सेना सर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ ।इस कार्यक्रम में जिले के कुल 15 बच्चों शामिल हुए जिसमें लोरमी ब्लॉक के कुमारी रंजना मार्को ने 100 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं पथरिया ब्लॉक से चंद्रभान साहू ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया उपरोक्त कार्यक्रम में बीआरपी श्रीमती प्रिया यादव स्पेशल एजुकेटर श्री कौशल पात्रे एवं अरुण कुमार बघेल एवं जिले के सहयोगी शिक्षक एवं शिक्षिका एवं आया शामिल हुए।
