More

    *ऋषभ तिवारी बने मानवाधिकार संघ के जिला प्रभारी*

    मुंगेली //मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम मुंगेली में समस्त पदाधिकारियो के द्वारा कम्बल और फल वितरण समारोह मनाया गया और नये पदाधिकारियो की नियुक्ति की गयी । कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कश्यप एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश वैष्णव महिला प्रदेश अध्यक्ष बिन्दु यादव उपस्थित रहे जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम कन्तेली के ऋषभ तिवारी को जिला प्रभारी के पद पर मानवाधिकार संघ में नियुक्त किया गया । इस दौरान तिवारी ने कहा संघ के तरफ से दिये गये कार्यों को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाहन करूँगा। उन्होंने कहा कि हमेशा समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहने और अत्याचार हिंसा के विरूद्ध आवाज को बुलंद करने की बात कही।

    Trending News

    Technology