🟥 *43 लाख 44 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति गिरफ्तार*

कांकेर– थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने सॉफ्टवेयर कम्पनी में मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) एवं 10% शेयर होल्डर बनाने का झांसा देकर 43,44,900/- रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार किया है।
🔷 आरोपी आनंद चंदेल, CEO – ZEALAPP VIEW PRIVATE LIMITED एवं उसकी पत्नी रेखा चंदेल को मुंबई, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
🔷 आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से फर्जी दस्तावेज, फर्जी चेक, बिजनेस कार्ड एवं झूठे वादों के माध्यम से विभिन्न किश्तों में रकम प्राप्त की गई थी।
🔷 थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 84/2025 धारा 318(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।
🔷 तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतासाजी के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया।
🔷 पूछताछ में आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 43,44,900/- रुपये प्राप्त करना स्वीकार किया।
👮♂️ पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में गठित टीम ने कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
📢 कांकेर पुलिस की अपील: ऑनलाइन निवेश, नौकरी या साझेदारी के नाम पर किसी भी लालच में आने से पहले पूरी जांच अवश्य करें।
