
कोरबा – सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही छात्र- छात्राओं में अपने रिजल्ट देखने के लिए काफी उत्साहित रहे इसी कड़ी मे छात्रा अदिति नामदेव,पिता -गिरीश नामदेव एवं माता -पूनम नामदेव क़ी पुत्री ने 94.4% हासिल कर अपने माता पिता एवं अपने जिले का नाम रोशन किया है।अदिति बचपन से ही एक आज्ञाकारी एवं प्रतिभासली छात्रा रही है आदित्य ने बिना किसी कोचिंग के स्वयं अपने दृढ संकल्प से दसवीं में अपना मुकाम हासिल किया।
