More

    *31 किसानों से 80 लाख की ठगी, दो व्यापारियों पर केस दर्ज*

    *31 किसानों से 80 लाख की ठगी, दो व्यापारियों पर केस दर्ज*

     जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-जबलपुर दो गल्ला व्यापारियों ने कटंगी क्षेत्र के करीब 6 गांवों के 31 किसानों से चना और गेहूं की खरीदी कर करीब 80 लाख रुपये हड़प लिए। व्यापारियों ने किसानों की कुछ राशि का नकद भुगतान किया और बाकी के चेक थमा दिए। किसानों ने जब चेक बैंक में लगाए तो चेक बाउंस हो गये। चेक बाउंस होने पर किसानों द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत की जांच कर पुलिस ने दो व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार किसानों द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि उन्होंने शहपुरा हरदुआ निवासी राजा सिंह लोधी और कटंगी राजघाट निवासी सोहन लोधी को 4 से 26 अप्रैल के बीच 73 ट्रक में कुल 5650 क्विंटल गेहूं और 2 ट्रक में 150 क्विंटल चना बेचा था। चना और गेहूं की खरीदी के समय व्यापारियों ने किसानों को कुल 11 लाख 99 हजार रुपये नकद भुगतान कर बाकी रकम जल्द देने का आश्वासन दिया था। व्यापारियों द्वारा किसानों को करीब 80 लाख के चेक दिए थे जो कि बाउंस हो गए शिकायत की जांच कर पुलिस ने दोनों व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट।

    Trending News

    Technology