*20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी को किया गिरफ्तार*
आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू जांजगीर चांपा– पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में *थाना बलौदा पुलिस* द्वारा आरोपी बीरबल यादव उम्र 51 साल निवासी बुचीहरदी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया *थाना पामगढ़ पुलिस* आरोपी- बोधराम मनहर उम्र 32 साल निवासी भूईगांव थाना पामगढ के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 4000₹ बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*उपरोक्त कार्यवाही में* थाना बलौदा से निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर. नवीन सिह,आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर *थाना पामगढ़* से थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, मप्रआर मंजू सिंह, आरक्षक उमेश दिवाकर, सूरज पाटले, विनोद मनहर, बेदराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
