14 दिन बाद मिला लापता लिपिक का शव

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा जिले के नरियारा में 14 दिन से लापता एक लिपिक का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामकुमार निर्मलकर के रूप में हुई है, जो भिलौनी स्कूल में पदस्थ थे।
जानकारी के मुताबिक, रामकुमार निर्मलकर 13 अप्रैल की सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद वे लापता हो गए। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और तलाश के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
रविवार को नरियारा के किराही तालाब में एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान रामकुमार निर्मलकर के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि शव काफी समय से पानी में रहने के कारण सड़-गल चुका था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
:
परिजन ने बताया कि 13 अप्रैल से उनकी तलाश जारी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
