More

    *10 दुपहिया वाहन एवं 10 ई रिक्शा बैटरी के साथ 6 शातिर वाहन चोर गोहलपुर पुलिस की गिरफ्त में*

    *10 दुपहिया वाहन एवं 10 ई रिक्शा बैटरी के साथ 6 शातिर वाहन चोर गोहलपुर पुलिस की गिरफ्त में ।।

      जबलपुर से पंकज मनोज जैन की रिपोर्ट :-जबलपुर थाना गोहलपुर की टीम को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि आनंद नगर कालोनी क्षेत्र में थाना गोहलपुर के अपराध क्र 434/26 धारा 303(2) बीएनएस की चोरी गया वाहन लिये कुछ आरोपीगण दिखे है जो उक्त वाहन से कोई वारदात करने के इरादे से घूंम रहे है, तत्काल दबिश दी जाये तो सफलता मिल सकती है । सूचना पर तत्काल थाना गोहलपुर की टीम द्वारा बताये स्थान दबिश दी गयी जहॉ दो लडके एक सिल्वर रंग कि स्कूटी पर बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया जिन्होने नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) मोहम्मद शादाब खान पिता मोहम्मद गोपू फरीद उम्र 19 साल निवासी टेढ़ी नीम हुसैनिया मस्जिद के सामने थाना हनुमानताल जिला जबलपुर (2) फैजान खान पिता गुड्डू खान उम्र 20 साल निवासी 16 क्वाटर थाना हनुमानताल बताये दोनो ने सघन पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी शाहरूख खान के साथ मिलकर उक्त एक्सिस सहित 10 दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी (3) शाहरुख खान उर्फ टूटी पिता अब्दुल खलिक उम्र 28 साल निवासी मक्का नगर मोहरिया थाना हनुमानताल को अभिरक्षा मे लिया गया।

    Trending News

    Technology