सेवा संकल्प अभियान: विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता की नई संभावनाओं से कराया परिचित

सेवा संकल्प अभियान: विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता की नई संभावनाओं से कराया परिचित

*विज्ञान महाविद्यालय एवं एस.एन.जी. महाविद्यालय में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजित*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय स्थित डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय एवं एस.एन.जी. महाविद्यालय मुंगेली में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्टार्टअप, नवाचार, उद्यमिता एवं स्वरोजगार की अवधारणा से परिचित कराया गया। उन्हें बताया गया कि नए और उपयोगी विचारों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है। विद्यार्थियों को अपने आसपास की स्थानीय समस्याओं को पहचानकर उनके समाधान के लिए नए विचार विकसित करने तथा उन्हें नवाचार के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को अपने नवीन विचारों को केवल विचार तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक एवं व्यवसायिक रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही उद्यमिता एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं, सहायता एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान की गई, ताकि युवा अपने कौशल एवं नवाचार के माध्यम से भविष्य में रोजगार प्राप्त करने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार कर सकें।

उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री किशोर राजपूत ने बताया कि विद्यार्थियों को नवाचार आधारित विचार विकसित करने, स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए नए एवं उपयोगी मॉडल तैयार करने तथा अपने विचारों को प्रतियोगिता के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय एवं एस.एन.जी. महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Trending News

Technology