*जबलपुर की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ 16 तारीख को कांग्रेस करेगी नगर निगम का घेराव*

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-जबलपुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव और शहर की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि नर्मदा माई की गोद में बसे इस शहर में मामूली बारिश के बाद ही जलभराव और कचरे के ढेर लग जाते हैं, जिससे आम जनता का जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और डोर-टू-डोर कलेक्शन भी विफल रहा है। अमृत-2 योजना के तहत होने वाले कार्यों की सुस्त गति का उल्लेख करते हुए उन्होंने पार्षद पद खत्म करने और कांग्रेस समर्थित क्षेत्रों में भेदभाव करने का भी गंभीर आरोप लगाया। इन तमाम अनियमितताओं और निष्ठुर व्यवस्था के विरोध में 16 जुलाई को नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें जनमत संग्रह के माध्यम से जनता की राय ली जाएगी। यदि इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो भविष्य में ‘जबलपुर बंद’ जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट
