*अकलतरा में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, होगा श्याम संकीर्तन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-अकलतरा। सभी श्याम प्रेमियों के लिए सावन शुक्ल पक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 19 अगस्त 2026, बुधवार को श्री झूलेलाल चालीहो महोत्सव 2026 के अंतर्गत पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला, अकलतरा में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा।
इस अवसर पर बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी तथा श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक श्याम संकीर्तन किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ रात्रि 8:01 बजे से होगा। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से दरबार में उपस्थित होकर कीर्तन का लाभ लेने एवं पुण्य के भागीदार बनने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा कि सभी श्रद्धालु बाबा श्याम एवं श्री झूलेलाल जी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाकर उनकी कृपा प्राप्त करें।
स्थान: पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला, अकलतरा
समय: रात्रि 8:01 बजे से
आयोजन के निवेदक श्री झूलेलाल सेवा समिति, श्री झूलेलाल महिला सेवा समिति एवं पूज्य सिंधी पंचायत अकलतरा हैं। वहीं श्री श्याम संकीर्तन समिति, अकलतरा द्वारा “घर-घर कीर्तन, हर घर कीर्तन” का संदेश दिया गया है।
करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम।
