*अकलतरा बिजली कार्यालय का शिकायत नंबर हमेशा बंद, उपभोक्ता परेशान*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा /अकलतरा। अकलतरा बिजली कार्यालय द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जारी किया गया शिकायत (कम्प्लेन) नंबर6269753644 अधिकांश समय बंद रहने की शिकायत सामने आ रही है। इससे बिजली संबंधी समस्या होने पर उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत नंबर पर बार-बार कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाता। ऐसे में बिजली कटौती, फॉल्ट या अन्य तकनीकी समस्याओं की जानकारी समय पर विभाग तक नहीं पहुंच पाती, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि शिकायत नंबर को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े
