*’’ हत्या का प्रयास करने वाले चढे पुलिस के हत्थे*
’’ पुरानी रंजिश बना घटना का कारण।
’’ घटना मे प्रयुक्त लकडी का बत्ता किया गया जप्त।
’’ आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार।
’’ आरोपीयों को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
’’ नाम आरोपी – 1. दीपक मेहर पिता भागवत मेहर उम्र 24 वर्ष निवासी मोहतरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. अन्नू धु्रव पिता रूगु धु्रव उम्र 20 वर्ष निवासी मोहतरा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
3. अपचारी बालक 02

संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आयुश बरगाह पिता राजेश बरगाह उम्र 19 वर्ष निवासी मोहतरा का दिनांक 20.04.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.04.2026 के रात्रि मे तालाब स्थित शिव मंदिर के पास रूपेश मेहर व उसके दोस्तो द्वारा प्रार्थी के पिता को डण्डा से मारपीट कर गम्भीर चोट पहॅुचाने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर आहत् राजेश बरगाह का बेडहेड टिकट प्राप्त किया गया जिसमे आहत् के सिर की चोट की प्रकृति गम्भीर किस्म का होने से प्रकरण मे धारा 109(2) भा.न्या.स. जोडी जाकर हालात् से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत् कराकर प्रकरण की आरोपियो की पतासाजी कर थाना लाकर पूछताछ करने पर आहत् व प्रार्थी के साथ मारपीट करना स्वीकार किये। प्रकरण मे घटना मे प्रयुक्त लकडी का बत्ता जप्त कर आरोपीगण दीपक मेहर, अन्नू धु्रव व विधि से संघर्षरत् बालकों को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1072 मुकेश दिव्य की अहम भूमिका रही।
