*साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खोलने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़*
* *बैंककर्मी व दुकानदार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 20.40 लाख की साइबर ठगी का मामला*
* *HDFC बैंक राछाभाठा शाखा में फर्जी तरीके से खुलवाए गए थे 6 म्यूल अकाउंट*
* *4 अन्य खाताधारक आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-मामले का संक्षिप्त विवरण:* जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में म्यूल अकाउंट के संबंध में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल* के निर्देशन में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना कार्यवाही करते हुए हर पहलुओं की बारीकी से जांच किया गया।
*जांच में खुलासा:*
विवेचना में पाया गया कि HDFC बैंक शाखा राछाभाठा, नवागढ़ के 6 बैंक खातों में वर्ष 2023 एवं 2024 में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त कुल 20,40,244/- रुपया की राशि जमा की गई थी।
*अपराध का तरीका:*
गिरफ्तार आरोपी *ननकी गौड़* ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लक्ष्मी वस्त्रालय के दुकानदार राजेश्वर साहू एवं HDFC बैंक में काम करने वाले टीकाराम श्रीवास के साथ मिलकर भोले- भाले लोगों को पैसे का प्रलोभन दिया। आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर बहला- फुसलाकर फर्जी तरीके से HDFC बैंक में खाते खुलवाए गए। इन म्यूल अकाउंट में साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता था जिसे टीकाराम श्रीवास व राजेश्वर साहू कमीशन पर निकालते थे।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:*
1. *ननकी गौड़* पिता लखन गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी राछाभाठा, थाना नवागढ़ – खाताधारक
2. *गौतम देवांगन* पिता रामनारायण देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी बिर्रा, थाना बिर्रा – खाताधारक
3. *टीकाराम श्रीवास* पिता भागीरथी श्रीवास, उम्र 29 वर्ष, निवासी मुड़पार, थाना नवागढ़ – HDFC बैंककर्मी
4. *राजेश्वर साहू* पिता बंशी लाल साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी ठाकुरदिया, थाना नवागढ़ – दुकानदार
*उपरोक्त कार्यवाही* में कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
