More

    *समस्त यातायात टैंगो एवं थाना प्रभारी के विवेचकों की डीआईजी व एसएसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा ली गई विशेष बैठक*

    *समस्त यातायात टैंगो एवं थाना प्रभारी के विवेचकों की डीआईजी व एसएसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा ली गई विशेष बैठक*

    *🔹यातायात नियमो के उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सख्ती एवं कड़ाई से कार्यवाही के दिये गए निर्देश*

    *🔹आई टी एम एस, नेक्स्ट जेन एम परिवहन, पीओएस मशीन, बॉडी वार्न कैमरा के अत्याधुनिक वर्जन के संबंध में दिए गए समस्त उपस्थित टैंगो एवं विवेचकों को विशेष प्रशिक्षण*

    *🔹यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के समस्त सुरक्षा मानकों व मापदंडों के पालन करते हुए वाहन चलाने आम नागरिकों से की गई अपील*

     

     संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुचारू आवागमन हेतु विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति ही निर्मित ना हो इस हेतु लगातार आम नागरिकों में जन जागरूकता के माध्यम से चेतना भी विकसित की जा रही है। वही जहां-जहां सड़कों में संरचनात्मक व तकनीकी सुधार की आवश्यकता है वहां पर सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास भी सुनिश्चित की जा रही है तथा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता एवं सजकता हेतु सख्त एवं कठोर कार्रवाई भी की जा रही है ताकि आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति सिविक सेंस का विकास हो सके तथा ट्रैफिक सेंस के साथ वे वाहनो का चालान कर सके।

    इसी क्रम में आज पुलिस उप महा निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के उपस्थिति में यातायात समस्त टेंगों तथा समस्त थाना के विवेचकों का विशेष बैठक आयोजित किया गया जिसमें पीओएस मशीन में अद्यतन डिजिटल अपडेट की जानकारी उन्हें प्रदान की गई। इस दौरान शासन के द्वारा संचालित चालानी कार्यवाही के लिए अन्य तकनीकी संसाधनों आई टी एम एस, नेक्स्ट जेन एम परिवहन, पीओएस मशीन, बॉडी वार्न कैमेरा आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई ।

    विदित हो कि यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा लगातार सरल, सुगम सुव्यस्थित एवं सुचारु आवागमन हेतु ट्रिपल ई- ट्रैफिक एजुकेशन, ट्रेफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक एनफोर्समेंट तथा ट्रैफिक इमरजेंसी सर्विस के तहत सभी आयामों पर निरंतर अभियान चला कर कार्यवाही किया जा रही है इसके बावजूद भी वाहन चालकों के द्वारा अपने एवं अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए सुरक्षा मापदंड एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जाता है ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है इस बात को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से विजिबल पुलिसिंग करते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तथा लापरवाह वाहन चालकों की वाहनो पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।

    यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा नियमित रूप से शराब सेवन कर वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, तय सीमा से अधिक गति से वाहन चालन, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चालन, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चालन, माल वाहक यान में यात्री सवारी बैठाकर असुरक्षित तरीके से वाहन चालन, विपरीत लेन एवं विपरीत दिशा में वाहन चालन, सिग्नल जम्पिंग, नो-पार्किंग, मॉडिफाइड साइलेंसर, नो एंट्री आदि यातायात उल्लंघन पर बहुत ही सख्ती एवं कड़ाई के साथ कार्रवाई की जा रही है।

    आम नागरिक एवं वाहन चालकों से यातायात पुलिस बिलासपुर की विशेष अपील है कि सड़कों पर चलते हुए सदैव यातायात सुरक्षा मापदंडों का पालन करें तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट अवश्य लगावे, नशे एवं शराब सेवन कर वाहन कभी भी ना चलावें, सदैव सड़कों पर चलते हुए अपने ही लेन में चलें, तय गति सीमा का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और सड़कों पर चलने हुए अन्य वाहन चालकों के लिए भी कभी जोखिम की स्थिति निर्मित ना हो इसका सभी ध्यान रखें।

    Trending News

    Technology