More

    *शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर मेंआटोमेटिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट तकनीक से आसान हुई नी सर्जरी*

    *शैल्बी हॉस्पिटल जबलपुर मेंआटोमेटिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट तकनीक से आसान हुई नी सर्जरी*

     जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-शैल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जबलपुर ने जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अत्याधुनिक फूल्ली ऑटोमेटिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सिस्टम की स्थापना की है। इस आधुनिक तकनीक की सहायता से अब घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी अत्यधिक सटीकता, बेहतर सुरक्षा एवं उत्कृष्ट परिणामों के साथ की जा रही है।

    जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में शैल्बी हॉस्पिटल की विशेषज्ञता, डॉ विक्रम आई शाह की अनुभवी सर्जनों की टीम एवं वर्षों का अनुभव इसे विशिष्ट बनाता है। जब विश्वस्तरीय रोबोटिक तकनीक का समन्वय अनुभवी चिकित्सकों के कौमाल के साथ होता है, तब मरीजों को सर्वोत्तम उपचार परिणाम प्राप्त होते हैं।

    प्रेस वार्ता के दौरान जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. विकास सावला ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया तथा बताया कि यह तकनीक सर्जरी को अधिक सटीक, कम दर्दनाक एवं शीघ्र रिकवरी वाली बनाती है। उन्होंने कहा कि अब जबलपुर एवं समूचे महाकौशल क्षेत्र के मरीजों को इस सुविधा के लिए महानगरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर शैल्बी हॉस्पिटल की संपूर्ण ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट टीम उपस्थित रही, जिसमें डॉ. विश्वनाथ प्रताप सिंह, डॉ. अमन अग्रहरि, डॉ. कुशल सुराना, हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संदीप श्रीवास्तव तथा उप मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अंकित जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे l जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology