More

    *विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा दीक्षा कार्यक्रम एवं वृहद शौर्य यात्रा उत्साहपूर्वक हुई सम्पन्न*

    *विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा दीक्षा कार्यक्रम एवं वृहद शौर्य यात्रा उत्साहपूर्वक हुई सम्पन्न*

    जबलपुर। विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, महाकौशल प्रांत, जबलपुर विभाग द्वारा आयोजित भव्य त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम एवं वृहद शौर्य यात्रा रविवार, 14 जून 2026 को मानस भवन, जबलपुर में अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं धार्मिक वातावरण के मध्य सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने सहभागिता कर हिन्दू एकता, संगठन एवं शौर्य का परिचय दिया।

    कार्यक्रम में पूज्य संत स्वामी परमानंद जी महाराज, केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल सदस्य का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं को धर्म, राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षा हेतु सदैव सजग एवं समर्पित रहने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह पवार जी ने हिन्दू समाज के संगठन, सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि संगठित एवं जागृत समाज ही राष्ट्र की शक्ति का आधार होता है।

    कार्यक्रम में बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक श्री विश्ववर्धन भट्ट जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं को संगठन की गतिविधियों से जुड़कर समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम के उपरांत मानस भवन से भव्य शौर्य यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मानस भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवा ध्वज, जयघोष एवं धार्मिक उत्साह से संपूर्ण वातावरण धर्ममय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। शौर्य यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आम हिन्दू जनमानस द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ यात्रा में सहभागिता कर हिन्दू एकता एवं संगठन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

    विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

    Trending News

    Technology