विद्युत विभाग की अनदेखी से कोटा मार्केट में दुकानदारों की जान पर खतरा

विद्युत विभाग की अनदेखी से कोटा मार्केट में दुकानदारों की जान पर खतरा

कई बार गायों को करंट लगने की जानकारी, फिर भी विभाग मौन—जिम्मेदार कौन?

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

कोटा। कोटा मार्केट में विद्युत विभाग की लापरवाही और अनदेखी को लेकर दुकानदारों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली व्यवस्था से जुड़े खतरे के कारण कई बार गायों को करंट लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

दुकानदारों का कहना है कि जिस जगह पर वे रोज अपनी दुकानें संचालित करते हैं, वहीं विद्युत व्यवस्था के कारण उनकी जान को खतरा बना हुआ है। हादसे की आशंका के बीच दुकानदार अपनी दुकानें चलाने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब पशुओं तक को करंट लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, तो क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया और कोई दुकानदार या राहगीर इसकी चपेट में आता है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

दुकानदारों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर खतरनाक विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।

Trending News

Technology